Taro Card

Taro Card



टैरो कार्ड:-
टैरो कार्ड ज्योतिष फलादेश की एक अद्भुत और प्राचीन विधा है, जिसके माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाओं को देखने, उनका आंकलन करने और उनसे जुड़ी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाता है। इसमें विभिन्न प्रकार की रूपरेखा और चित्रों से अंकित कार्ड का प्रयोग किया जाता है, जो स्वयं में एक अलग अर्थ लिए होते हैं। इन सभी कार्ड के दोनों ओर कुछ चित्र बने होते हैं, जिनके माध्यम से भविष्य में होने वाली किसी घटना का फलादेश किया जाता है। ज्योतिष की इस विधा का प्रारंभ लगभग 2 हजार साल पहले हुआ था। सेल्टिक नामक देश के लोगों द्वारा सबसे पहले इस विधा के माध्यम से भविष्य जानने का प्रयास किया गया। टैरो, कागज के चंद रंगीन कार्डों की रहस्यमय दुनिया, जिसके जरिए आपका भविष्य जाना जा सकता है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। अपना टैरो कार्ड पढ़ना आसान लगता है परन्तु यह वास्तव में बहुत कठिन है। आप यदि अपना कार्ड स्वयं पढ़तें है तो शयद उसका अनुमान सही न लगा पाएं और साथ ही उसके वास्तव अर्थ को समझने में चूक कर बैठें। जो आगे चलकर आपके नुकसान का कारण बन सकता है। टैरो कार्ड रीडिंग के मदद से आप अपने जीवन में हो रही घटनाओं के विषय में जान सकतें है। इससे न केवल भविष्य एवं वर्तमान बल्कि भुत के विषय में भी जान सकतें है। इस प्रक्रिया में एक कार्ड चुनकर अपना प्रश्न पूछा जाता है। जिसके बाद कार्ड द्वारा चिंहित परिस्थिति आपके जीवन के विषय में बताती है।
टैरो कार्ड से अपने भविष्य की जानकारी और अपनी सारी समस्याओं का समाधान पाए विशेष आचार्य से जो आपकी सारी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं संपर्क करें हमारी श्री सेवा एस्ट्रो संस्था से:-


Enquiry now !

Know Your Destiny, Get Personal Horoscope - Call Us today